वर्ड फाईल से पी0डी0एफ0 फाईल बनाए
सेजल ज्ञान ब्लॉग में आपका स्वागत है आज हम यह जानेगे कि क्या हम वर्ड डाक्यूमैंट को PDF में बदल सकते है या नहीं। यहां मैं आपको बताना चाहूंगा की एम0एस0 ऑफिस 2007 में ऐसी कोई सुविधा नही दी गई है कि वर्ड फाईल को PDF में सेव कर सके तो फिर आपके मन में यह सवाल आएगा की तो हम कैसे वर्ड डाक्यूमैंट को PDF में बदल सकते है। तो आज हम इसी सवाल के जवाब देगे की आप ऑनलाईन व ऑफलाईन दो तरीको से वर्ड डाक्यूमैंट को PDF. में बदल सकते है। यहां हम आपको यह भी बताना चाहेगे कि PDF डॉक्युमेंट सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतर होता है, इस डॉक्युमेंट को कोई आसानी से बदल नही सकता।
1. ऑनलाईन तरीके से।
वैसे तो आपको ऑनलाईन ऐसी बहुत सी साईटे मिल जाएगी जिसमे वर्ड डाक्यूमैंट को PDF फाईल में बदल सकते है लेकिन आज हम आपको बैस्ट साईट के नाम बताएगे जिसमे बडी आसानी से वर्ड फाईल को PDF फाईल में बदल सकते है चाहे वर्ड फाईल में सैकडो पेज हो इस साईट में जाकर आप चुटकियों में PDF फाईल में बदल देगी और इसका नाम है ilovepdf.com. आप नीचे दिए गए लिंक में जाकर अपने वर्ड डाक्यूमैंट को PDF. फाईल में बदल सकते है
https://www.ilovepdf.com/
1. पी0डी0एफ0 फाईल से वर्ड फाईल में बदल सकते है।
2. पी0डी0एफ0 फाईल से जे0पी0जी फाईल में बदल सकते है।
3 जे0पी0जी फाईल पी0डी0एफ0 फाईल में बदल सकते है।
4. एक्सल फाईल से पी0डी0एफ0 फाईल में बदल सकते है।
5. पी0डी0एफ0 फाईल से एक्सल फाईल में बदल सकते है।
6. बहुत सेी पी0डी0एफ फाईलो को इक्टा कर सकते है।
7. पी0डी0एफ0 फाईल को अनलोक कर सकते है।
माना जैसे की आपको वर्ड फाईल को पी0डी0एफ0 फाईल बनानी है तो आप (word to PDF) पर क्लिक करे उसमे वर्ड फाईल अपलोड करे तथा उसके बाद नीचे पी0डी0एफ0 कनवर्ट आएगा उस पर क्लिक करे कुछ ही सैकडों में आपकी वर्ड फाईल पी0डी0एफ0 फाईल में बदल जाएगी और आप उसे डाउनलोड कर ले।
2. ऑफलाईन तरीके से।
कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास नैट की सुविधा नही होती है या फिर हमे ऐसे पी0सी0 में काम करना पड जाता है जोकि नैट से कनैक्ट नही होता है तो वहां ऑफलाईन तरीके से वर्ड डाक्यूमैंट को PDF फाईल में सेव कर सकते है। ऑफलाईन तरीको में वर्ड डाक्यूमैंट को PDF फाईल में बदलने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप Microsoft की साईट में पी0डी0एफ0 फाईल बनाने की ऐड.इन Extension डाउनलोड कर ले, आप नीचे दिए गए लिंक में जाकर PDF extension ऐड.इन को डाउनलांड करके उसे अपने कम्यपूटर में एड कर ले इससे आपके कम्पयूटर में वर्ड में PDF सेव करने का ऑपसन आ जाएगा तथा वर्ड फाईल की सेवएज ऑपसन में जाकर वर्ड फाईल को पी0डी0एफ0 फाईल में बदल सकते है।
ऐड इन लिंक
आप उक्त PDF extension डाउनलोड करके एक्सेल, वर्ड,पब्लिशर या किसी अन्य प्रोग्राम के माध्यम से दस्तावेजों को पीडीएफ फाइलों में बदलने में सक्षम बना देता है। इस तरह आप ऑफलाईन तरीके से फाईलो को बिना किसी तीसरे पक्ष यानी की ऑनलाईन साईटो में अपने दस्तावेज साझे किए बिना PDF फाईल सुरक्षित रूप से बना सकते हो ,यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह ऐड.इन विशेष रूप से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट के 2007 संस्करण के लिए विकसित किया गया था।
अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करना न भूले।
वर्ड फाईल से जे0पी0ई0जी फाईल बनाना सीखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
Sign up and Earn 10$ daily