वर्ड डॉक्यूमेंट को जे.पी.ई.जी. में बदलें
सेजल ज्ञान ब्लॉग में आपका स्वागत है आज हम यह जानेगे कि क्या हम वर्ड डाक्यूमैंट को JPEG में बदल सकते है या नहीं। यहां मैं आपको बताना चाहूंगा की एम0एस0 ऑफिस द्वारा ऐसी कोई सुविधा नही दी गई है कि वर्ड फाईल को JPEG में सेव कर सके तो फिर आपके मन में यह सवाल आएगा की तो हम कैसे वर्ड डाक्यूमैंट को जे.पी.ई.जी. में बदल सकते है। तो आज हम इसी सवाल के जवाब देगे की आप दो तरीको से वर्ड डाक्यूमैंट को जे.पी.ई.जी. में बदल सकते है।
1. ऑनलाईन तरीके से।
वैसे तो आपको ऑनलाईन ऐसी बहुत सी साईटे मिल जाएगी जिसमे वर्ड डाक्यूमैंट को जे.पी.ई.जी. फाईल में बदला जा सकता है। लेकिन आज हम आपको बैस्ट साईट के नाम बताएगे जिसमे बडी आसानी से वर्ड फाईल को JPEG फाईल में बदला जा सकता है। चाहे वर्ड फाईल में सैकडो पेज क्यों न हो इस साईट में जाकर आप चुटकियों में JPEG फाईल में बदल सकते हो और इसका नाम है online2pdf.com. आप नीचे दिए गए लिंक में जाकर अपने वर्ड डाक्यूमैंट को जे.पी.ई.जी. फाईल में बदल सकते है
इस साईट में जाकर आप सलैक्ट फाईल में क्लिक करके लगभग 150 एम0बी0 तक की वर्ड फाईल को अपलोड कर सकते है और आप इसमे एक साथ 20 फाईलो को एक साथ जे0पी0ई0जी0 फाईल में बदल सकते है।
2. ऑफलाईन तरीके से।
Paint
कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास नैट की सुविधा नही होती है या फिर हमे ऐसे पी0सी0 में काम करना पड जाता है जोकि नैट से कनैक्ट नही होता है तो वहां ऑफलाईन तरीके से वर्ड डाक्यूमैंट को JPEG फाईल में सेव कर सकते है। ऑफलाईन तरीको में वर्ड डाक्यूमैंट को JPEG फाईल में बदलने का सबसे आसान तरीका यह है कि आपने जो वर्ड डाक्यूमैंट बनाया है उसके पूर्ण टैक्ट को कॉपी कर ले और उसे Paint में जाकर पेसट कर ले क्योकि Paint में आपको जे.पी.ई.जी. या पी.एन.जी. में सेव करने का ऑपसन मिल जाता है इसलिए आप सेवएज में जाकर अपनी फाईल को जे.पी.ई.जी. या पी.एन.जी. में सेव कर ले।
Snipping tool
ऑफलाईन तरीको में आप Snipping tool के माध्यम से भी वर्ड डाक्यूमैंट को जे.पी.ई.जी. फाईल में सेव कर सकते है। इसके लिए आपको विन्डो/स्टार्ट आपशन में जाकर सर्च बार में Snipping tool सर्च करना है। उसके बाद आपको Snipping tool ओपन कर लेना है, उसमें आपको न्यू का ऑपसन आयेगा उस पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही आपको प्लस + का ऑपशन दिखाई देगा आप उसकी सहायता से आप वर्ड फाईल को सैलक्ट करके Snipping tool के फाईल मैन्यू में जाकर जे0पी0ई0जी0 फाईल के सेवएज कर सकते है। लेकिन इस टूल की एक समस्या यह है कि इसमे केवल जो कम्पयूटर स्क्रीन में दिख रहा है उसी को कैपचर करके JPEG फाईल बना सकते है।
पावर प्वाईंट
ऑफलाईल तरीको में आप पावर प्वाईट में भी JPEG फाईल बना सकते हो। इसके लिए आपको वर्ड फाईल के टैक्ट को कॉपी करना है और पावर प्वाइंर्ट में जाकर नई सलाईड लेकर उसमें पेसट कर देना है। उसके बाद आप सेवएज ऑपसन में जाकर Other Formats में फाईल को JPEG फाईल में सेव कर सकते है।